दुनिया के अजब-गजब RESTAURANTS ! AJAB GAJAB HOTEL !


न्यूयार्क में एक विचित्र रेस्त्रां है जहाँ पर बदन के सारे कपडे उतार कर ही आप डिनर कर सकते हैं। यहाँ पर आते ही ड्रेसिंग रूम में आपको अपने बदन के सरे कपडे उतारने पड़ेंगे। शरीर के कुछ हिस्सों को ढकने के लिए कपडे रखने की अनुमति है।

मोस्को में एक ऐसा विचित्र रेस्त्रां है जहाँ पर खाना-खाने वालों की भीड़ लगी रहती है। यहाँ पर काम करने वाले वेट्रेस और बार टेंडर जुड़वां हैं। इन जुड़वाँ बहन को देखने के लिए काफी मेहमान प्रतिदिन रेस्तरां में आते हैं।

चीन में एक जेलनुमा दिखने वाला विचित्र रेस्तरां है। यहाँ पर आने वाले मेहमान सलाखों के पीछे बैठ कर खाना खाते हैं। मेहमानों की टेबल जेल नुमा लगी हुई सलाखों के पीछे बनी है।

वेस्ट हॉलीवुड में ओपाक्यू कैफे नाम का एक रेस्तरां है। जहाँ पर अँधेरे में मेहमानों को खाना परोसा जाता है। यहाँ पर नेत्रहीन वेटर खाना परोसते हैं।

एरिजोना में एक रेस्तरां है जिसका नाम है- हार्ट अटैक रेस्त्रां। इस रेस्त्रां को हॉस्पिटल जैसा दिखने वाला बनाया गया है। इस रेस्त्रां में बाईपास नामक बर्गर दिया जाता है।

. बेल्जियम का यह रेस्त्रां काफी लोकप्रिय है। यहाँ पर हवा में खाना परोसा जाता है। यह रेस्त्रां 50 मीटर की टेबल मैं फैला है। इसे क्रेन की मदद से हवा में बनाया गया है।

हर्बिन शहर में स्थित ये रेस्त्रां काफी मशहूर है। यहाँ पर रोबोट खाना परोसते हैं। इस रेस्त्रां में बच्चे अधिक मात्र में आते हैं।
Comments
Post a Comment